हापुड़, जनवरी 8 -- बढ़ती ठंड में जनपद हापुड़ में बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ और जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 185 बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को दवाईयां मिली और चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक टिप्स दिए। ठंड दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए यहां हापुड़ के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। गुरूवार को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 948 मरीज पहुंचे। इनमें नजला, जुकाम, बुखार एवं खांसी के 130 मरीज रहे। इसी तरह, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 454 से अधिक मरीज रहे। इनमें भी 55 मरीज नजला, जुकाम एवं बुखार के पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.