सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी । खुशियों और उम्मीदों के साथ हुए नववर्ष के प्रथम दिन से ही जिले में अपराधिक घटनाओं की तपिश दिखी। कड़ाके की ठंड में गुजरें जनवरी माह में एक के बाद एक हुई अपराधिक घटनाओं ने पूरे जिलेवासियों को दहला दिया। नए साल के पहले ही दिन से हत्या और गंभीर वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया, इससे पूरे महीने जिलेवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी माह में जिले में कुल 16 गंभीर आपराधिक वारदातें दर्ज की गईं, इनमें 18 लोगों की मौत हुई। इनमें पांच मामलों में दहेज के लिए हत्या का आरोप सामने आया, इसने समाज को झकझोर दिया। घरेलू विवाद, आपसी रंजिश और अन्य कारणों से हुई हत्याओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। पिछले वर्षों की तुलना करें तो इस वर्ष हत्या की घटनाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है।...