छपरा, दिसम्बर 8 -- मरीजों के परिजन व जगरूक गरीबों का आश्रय स्थल ठिकाना, अंजान सड़क पर ठिठुर रहे आश्रय स्थल बना सहारा, पर हालात अब भी चुनौतीपूर्ण छपरा, एक संवाददाता।सदर अस्पताल कैंपस में बना आश्रय स्थल ठंड में मरीजों के परिजनों के लिए ज्यादा और आम अन्य गरीबों के लिए कम लाभकारी साबित हो रहा है। जागरूक गरीबों की पहुंच आश्रय स्थल तक हो रही है पर जो इससे अनभिज्ञ हैं सड़क पर ठिठुर रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ अभी तक जिले में बचाव की तैयारी की सुगबुगाहट तक नहीं दिख रही है। जिले में एक आश्रय स्थल और सेवा कुटीर के अलावा किसी नगर पंचायत या प्रखण्ड में इसकी व्यवस्था नहीं है। अलाव से लेकर कम्बल खरीदने को लेकर कोई फरमान भी अब तक जारी नहीं हुआ है। ठंड, चिंता और जागरण के बीच तीमारदारों के लिए आश्रय स्थल राहत तो है लेकिन सभी तक उसकी पहुंच नहीं। कई लोग आश्रय स्...