औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह घना कुहासा छाने और ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। खासकर दैनिक मजदूर ठंड में काम नही मिल रहा तो ठंड से बचने के लिए कचरा और लकड़ी बटोरकर दोपहर तक अलाव का सहारा ले रहे हैं। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ा राहत महसूस किया। लेकिन कनकनी से राहत नही मिली। सुबह-शाम बढ़ी ठंड और कुहासे के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह घने कुहासे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है। दिन-ब-दिन ठंड बढ़ता जा रहा है। भीषण ठंड और शीतलहर ने आम जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह-शाम ठंड बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अपने स्तर से गली-मुहल्लों और दुका...