खगडि़या, दिसम्बर 12 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया बाजार व बैसा गांव में अज्ञात चोर द्वारा गुरुवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित दूकानदार बैसा निवासी मो. नेजाम, मड़ैया गांव निवासी सह दुकानदार शिवजी साह व विनोद दास बताया जा रहा है। हालांकि मड़ैया बाजार में दुकान का ताला तोड़कर कुछ सामान लेने में ही सफल हो सका। वही बैसा गांव से दो बकरी चुरा ले गया। ठंड के कारण चोर काफी सक्रिय दिख रहा है। इधर थानाध्यक्ष रिक्की कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...