किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज। ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है।ऐसे में चोरी घटना की आशंकाओं को देखते हुए एसपी सागर कुमार ने सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। पिछले वर्षों के आंकड़े भी दर्शाते हैं की दिसंबर से फरवरी के बीच जिले में चोरी की घटनाएं सर्वाधिक होती हैं। इसी के मद्देनजर किशनगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि थाना की गश्ती टीम को निरंतर गश्ती करने का निर्देश दिया गया है साथ ही चौकीदारों को विशेष निर्देश दिया गया है की व्यवसायिक प्रतिष्ठानों,ज्वेलरी दुकान,बैंक आदि पर विशेष निगरानी रखे।वहीं जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार बैंक आदि के सुरक्षा की जांच , वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.