फरीदाबाद, दिसम्बर 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में छाए हल्के बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। यह इस ठंड के मौसम का सबसे कम तापमान रहा। अब प्रदूषण के साथ ठंड ने भी स्मार्ट सिटी के लोगों की परेशानियां बढ़ानी शुरू दी हैं। मंगलवार को भी फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना रहा। हवा दम घोंटने वाली रही। एक्यूआई 248 और बल्लभगढ़ का 209 दर्ज किया गया। स्मार्ट सिटी में सुबह नौ बजे तक घने बादल छाए हुए थे और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ठंड का अनुभव करा रही थी। सुबह 10 बजे के बाद से बादल छटने से हल्की धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम करीब पांच बजे दोबारा से बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया। इससे तापमान में फिर से गिरावट आई। सूरज ढलने के बाद लोग फिर से...