बक्सर, दिसम्बर 20 -- चक्की। प्रखंड क्षेत्र में पछुआ हवा चलने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर, बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं व छोटे-छोटे बच्चों की कठिनाई कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र चक्की, अरक, चन्दा व जवहीं दियर पंचायत के लोग ठंड से राहत पाने के लिए खुद जहां-तहां अलाव जला रहे हैं। क्षेत्रीय उमाशंकर सिंह, नकुल सिंह, अजय सिंह, दिलीप सिंह, टोटल सिंह, राजेश सिंह आदि का कहना था कि कड़ाके की पड़ रही ठंड में लोगों को गर्माहट देने का अलाव ही एकमात्र सहारा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि सरकार ठंड के मौसम में प्रत्येक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करे, ताकि बुजुर्गो, बच्चों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.