फरीदाबाद, जनवरी 1 -- फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे ने दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही अधिकांश लोगों ने निर्माण कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जिससे रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि सुबह से लेबर चौक पर खड़े मजदूरों को घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे काफी परेशान है। स्मार्ट सिटी में रोजाना सेक्टर-55 चौक, प्याली चौक, प्रेस कॉलोनी और ओल्ड फरीदाबाद सहित विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में मजदूर सुबह काम की तलाश में पहुंचते हैं। यही हाल गुरुवार को चौक-चौराहों पर देखने को मिली। सेक्टर-55, गौंछी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक पर काफी संख्या में मजदूर खड़े थे। लेकिन ठंड के कारण मकान मालिक और ठेकेदार...