लातेहार, दिसम्बर 6 -- बेतला, प्रतिनिधि । बेतला में ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, मफलर, शॉल, टोपी, कोट, ऊनी चादर आदि की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस संबंध में कपड़ा विक्रेता बिनोद प्रसाद, नन्हकू मियां, दगू प्रसाद, सरोज प्रसाद आदि ने बताया कि बच्चों के हल्के वजन के जैकेट की सबसे अधिक है। वहीं कुछ लोग को गर्म कपड़ों के लिए विभिन्न प्लेटफार्म पर ऑनलाइन डिमांड करते देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...