गाजीपुर, जनवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। सर्दी जैसे-जैसे बढ़ रही है, मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। जिला अस्पताल में सांस लेने में समस्या होने वालें मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहीं है। इसके अलावा बुखार, डायरिया, सीने में दर्द और सांस की समस्या के 92 मरीज भर्ती है। सीएमएस डा. केएन चौधरी ने बताया कि बुखार, सांस व सीने में दर्द की समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या ओपीडी में बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में सीने में जकड़न, खांसी और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ठंड के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से सांस संबंधी रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...