किशनगंज, दिसम्बर 8 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता तापमान में गिरावट आने के साथ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अब ठंड से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज एवं अन्य जगहों में जरूरी कार्य से जाने के लिए लोग क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों से टेढ़ागाछ बस पड़ाव पहुंचते हैं, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ अब लोगों को बस पड़ाव में इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। बस पड़ाव में ना ही लाइट की सुविधा हैं और ना ही शौचालय की समुचित व्यवस्था l लोग दूर दराज से टेढ़ागाछ बस पड़ाव में बैठकर घंटों अपने बस का इंतजार करते हैं। ऐसे मे छोटे बच्चे, महिलाएं खुले में ही शौच जाने को मजबूर हैं l इस ठंड भरे मौसम में लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही हैं l वहीं फुलबरिया, रामपुर ,झाला आदि में बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को चौक चौराहे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.