सिद्धार्थ, दिसम्बर 24 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 के दूसरे दिन ठंड के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से ही मैदान में चहल-पहल रही और दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन के मुकाबलों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों में रोमांचक प्रतिस्पर्धाएं देखने को मिलीं। ठंड के असर को दरकिनार करते हुए खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ खेलते हुए यह साबित कर दिया कि खेल के प्रति जुनून किसी भी मौसम से बड़ा होता है। भारत्तोलन 48 किलोग्राम भार के बालक वर्ग में अतुल नौगढ़ ने प्रथम व लालचंद जोगिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 49...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.