आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के लोगों को शीतलहर और भीषण ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जिले में पारा 5 डिग्री रहा। इससे लोगों को कंपकपी छूट गई। ठंड और गलन इस कदर थी कि रजाई और कंबल में होने के बाद भी लोगों के हाथ-पैर ठंडे हो जा रहे थे। जनपद में लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16 पर पहुंच गया। सुबह लोगों की नींद खुली तो दरवाजे तक घना कोहरा था। दृश्यता सौ मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.