भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की लीड की जोड़ खबर ठंड ने बढ़ाई जिले के किसानों की परेशानी भभुआ। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के किसान हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरी रात खुले आसमान के नीचे खेतों में रहकर रबी फसल की सिंचाई कर रहे हैं। किसान महेन्द्र सिंह, सत्यनारायण पांडेय व नचकु गोड़ ने बताया कि इन दिनों गेहूं की सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के कारण हम किसानों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अन्न दाताओं ने यह भी कहा कि एक तरफ जहां ठंड से बचाव के लिए आम लोग घरों में गर्म कपड़ों से लिपटकर रात बिता रहे हैं। वहीं दुसरी तरफ हम किसान दो जून की रोटी के लिए जान जोखिम में डालकर फसल की सिंचाई करने में में जुटे हुए हैं। वही पहले नहर में पानी नही आने के कारण जिले के किसान डीजल...