गिरडीह, नवम्बर 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में ठंड अब बढ़ने लगी है। सुबह और शाम में पड़नेवाली ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं। तापामान में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.07 डिग्री सेल्सियस पर रहा। ठंड केवल रात को ही नहीं, बल्कि दिन में भी लोगों को ठिठुरा रही है। सूरज की किरण लोगों को सुहावनी लगने लगी है। रविवार को दिन की शुरुआत हल्की धुंध और धूप के साथ हुई थी। इसके पूर्व 13 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं से लोग हलकान-परेशान रहे। गरम कपड़ों से हाट-बाजार सजा: ठंड के बढ़ने से इधर गरम कपड़ों का बाजार सजने लगा है। शहर के हाट और बाजार में दर्जनाधिक दुकानें ठंड से जुड़े कपड़ों की फुटपाथ पर लग गई है। व्हीटी बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में ठंड के कपड़ों की खूब बिक्री हुई। किफायती दर पर यहां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.