अररिया, नवम्बर 24 -- अररिया। एक संवाददाता जिले में बढ़ती ठंड ने बाजारों में रौनक बढ़ा दी है। रूम हीटर, गीजर, ब्लोअर, इमर्शन रॉड, हैलोजन हीटर और ऑयल फील्ड हीटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, शॉल और मौजे की बिक्री भी बढ़ने लगी है। वहीं माइक्रोवेव ओवन, कॉफी मेकर, इंडक्शन कुकर, सैंडविच मेकर और इलेक्ट्रिक केतली जैसे किचन एप्लायंसेज की डिमांड भी दोगुनी हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि नवंबर के शुरुआती दिनों में ठंड कम होने से स्टॉक फंसा हुआ लग रहा था, लेकिन अब तापमान गिरने के साथ बिक्री में तेजी आती दिख रही है। उम्मीद है कि अगले 10-15 दिनों में बाजार पूरी तरह गुलजार हो जाएगा। गरम कपड़ों के विक्रेता सुमित जैन कहते हैं कि नवंबर माह के पहले पखवारे में अधिक ठंड नहीं होने से गरम कपड़ों के कारोबार पर थोड़ा सा ब्रेक है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.