हापुड़, दिसम्बर 18 -- जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात के अलावा अब दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। बुधवार की रात से गुरूवार की दोपहर तक घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य रही। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। घर से बाहर निकलने से लोग बचते रहे, ऐसे में गुरुवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में निकली धूप फीकी रही, दोपहर बाद फिर कोहरा छाने लगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। हापुड़ में भी पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को कंपा दिया है। पहले दिन की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। गुरूवार की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चालकों को दस मीटर का ...