औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में ठंड ने पिछले 24 घंटे में अपना असर और बढ़ा दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन धूप ढलते ही गलन इतनी बढ़ी कि आमजन को घरों में सिमटना पड़ा। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर भी जिले के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं देने वाली हैं। लू व नमी की जगह अब गलन और शीतलहर ने कब्जा कर लिया है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित दिखे। दिनभर बाजारों में रफ्तार धीमी रही, जबकि शाम को सड़कें लगभग खाली नजर आईं। उधर, नगर व देहात क्षेत्रों में अलाव ही राहत का एकमात्र सहारा बना हुआ है, लेकिन...