आरा, जनवरी 15 -- आरा, हिप्र.। जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए डीएम तनय सुल्तानिया ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को 17 जनवरी तक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही वर्ग एक से ऊपर की सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगा। प्री-बोर्ड-बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...