आरा, दिसम्बर 31 -- आरा। कड़ाके के ठंड को ले जिले के सरकारी व निजी स्कूलों का संचालन तीन जनवरी तक नहीं होगा। इस संबंध में डीईओ की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक में एक से तीन जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्णत: बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही कक्षा नौ से बारह के सभी कक्षाओं का शैक्षणिक गतिविधि सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित किया जायेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं का संचालन आदेश से मुक्त रहेगा। मालूम हो कि जिले में कम तापमान की स्थिति बनी हुयी है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के...