मथुरा, जनवरी 7 -- पिछले चार दिन से लगातार ठंड के साथ ही गलन बढ़ने से आम जन के साथ ही श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते हैं कि ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए गोवर्धन पुलिस ने कस्बे के मुख्य बजारों और संवेदनशील चौराहों पर गश्त बढ़ा दी है। थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने प्रमुख व्यापारियों से संवाद कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ाई गई है। वहीं दूसरी ओर ठंड से राहत देने के लिए नगर पंचायत गोवर्धन ने भी प्रयास किये हैं। चेयरमैन प्रभा शर्मा के निर्देश पर प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल के पास और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.