मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी। जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। डीएम सौरभ जोरवाल ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। बता दें कि प्रतिकूल मौसम के चलते सात जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई थी। जिले में लगातार ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। तापमान में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। मौसम अभी भी विपरीत बना हुआ है, जो विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के हित में पूर्व में जारी आदेश की अवधि में विस्तार किया गया है। अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड...