गढ़वा, जनवरी 10 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग ठिठुरन का शिकार हो रहे हैं। बढ़ती ठंढ को देखते हुए अंचलाधिकारी राकेश सहाय के निर्देश पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने कांडी पंचायत के विभिन्न जगहों व चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। यह सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है। कांडी बाजार स्थित जगदेव चौक, मुख्य सड़क स्थित आपणा मेडिकल, जावीर खान की दुकान, टेम्पू स्टैंड, जीप स्टैंड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, आदर्श इंटर महाविद्यालय स्थित मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के अलावे राहगीरों को भी राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...