जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले में कड़ाके के ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पताल, सार्वजनिक स्थल, सभी चौक चौराहे, बाजार, बस स्टैंड, नगर परिषद क्षेत्र के सभी प्रमुख जगहों पर नगर पंचायत क्षेत्र में सभी प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस मामले में अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से घूम-घूम कर सभी जगह पर अलाव जलाने का कार्य करेंगे ताकि ठंड से सभी लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्थल पर विशेष करके अलाव जलाते रहेंगे। अपर समाहर्ता ने बताया कि सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जल रहे अलाव का निरीक्षण करेंगे एवं इसका फोटोग्राफ भी भेजेंगे ताकि जिले में सभी लोगों को ठंड से राहत पहुंचायी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.