शामली, जनवरी 14 -- जिले में न्युनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ठंड का सितम जारी है। वही दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति पूरी जनवरी तक जारी रहने की आशंका है। ऐसे में ठंड से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन भर चलती रही ठंडी हवाओं ने ज्यादा सताया। ऐसे में लोग ज्यादातर घरों में कैद है। वहीं शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 नोट किया गया। जिस कारण दमा रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 रहा। सामान्य से छह गुना ज्यादा जहरीली रही शहर की ओबाहवा। पीएम 2.5 का स्तर 140.44 माइकोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह भी तीन गुणा ज्यादा रहा। ठंड बढ़ने के साथ-साथ शहर की आबोहवा भी रोजाना जहरीली हो रही है। ऐसे में लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। वायु प्...