शामली, दिसम्बर 18 -- दिसंबर में मध्य से ठंड एवं कोहरा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। बुधवार की रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया जो गुरुवार की सुबह 11 बजे तक रहा। इसके चलते सड़क से लेकर रेल यातायात प्रभावित रहा। कोहरे में वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। इसके अलावा ट्रेने भी लेट रही। इसके अलावा हाइवे एवं मुख्य मार्गों पर खड़े वाहन सुरक्षा के लिए खतरा बने है। गुरुवार को तापमान अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड एवं कोहरे के कारण जिले में परिषदीय विद्यालयों का समय भी बढ़ा दिया गया है। स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे कर दिया गया है। दिसंबर के मध्य से ठंड और कोहरा असर दिखा रहा है। बुधवार की रात आठ बजे से से ही कोहरा पड़ने लगा जो गुरुवार सुबह 11 बजे तक रहा। इसके बाद कोहरा तो ठंड गया लेकिन धूप ने निकलने का नाम नह...