मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- नए साल की पूर्व संध्या से लेकर साल के पहले दिन तक युवा वर्ष 2026 की स्वागत की खुशियों में डूबा रहा। शहर के विभिन्न स्थलों से लेकर हाइवे स्थित होटल-रेस्टोरेंट में गुरुवार को नजारा बदला रहा। देर रात तक होटलों में पार्टियों चली, वहीं दोपहर में भी किटी पार्टी सहित सामूहिक आयोजन हुआ। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालयों में भी नए साल के उत्साह में पार्टी का सिलसिला चला। शहर के भापा रोड, कोर्ट रोड, जानसठ रोड सहित अन्य छोटे-बड़े होटल रेस्टोरेंट बुधवार देर रात तक खुले रहे, जिनमें नए साल के जश्न की पार्टियों चली। इसके अलावा हाइवे स्थित नामचीन होटल व रिसोर्ट में पार्टियां चली। रात में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने परिवारिक व दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। 12 बजते ही केक काटने के साथ आतिशबाजी से 2026 का स्वागत किया। इसके...