समस्तीपुर, दिसम्बर 29 -- समस्तीपुर। पिछले एक पखवाड़े से जिले में चल रहे शीतलहर के कहर के बीच रविवार की रात से हुई बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह से बढ़ी कनकनी के बीच लोग घर में ही दुबके रहे। पूरे दिन मंद मंद चल रहे पछुआ हवा के कारण लोगों को तेज ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान लोगों को ठंड के प्रति लापरवाह होने से बचने की अपील की जा रही है। ठंड के दौरान वृद्ध और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पूसा। शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड बदस्तूर जारी है। लोगों का घरो से निकलना दूभर है। रविवार की देर रात से ही जारी शीत लहर का प्रकोप आज सुबह करीब 10 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कहीं-कही हल्की बूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.