गंगापार, जनवरी 2 -- कई दिनों तक अवकाश के बाद इंटर कॉलेज शुक्रवार को खुले तो स्कूली छात्र हीलते कांपते पहुंच गए, लेकिन स्कूलों में पहुंचे छात्र व छात्राएं दोपहर बाद घर लौट गए। उधर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित होने से स्कूल बंद रहे। शुक्रवार को सुबह से शाम तक आकाश में धुंध छाई रही। आकाश में बादल होने की वजह से कुछ देर के लिए दोपहर दो बजे के लगभग सूर्य निकला इसके बाद बादलों में छिप गया, आकाश में धुंध होने की वजह से ठंड का दौर जारी रहा। ग्रामीण इलाके के लोग लकड़ी व उपली जलाकर घर में बैठे रहे। सबसे अधिक दिक्कत पशुओं की रही, जो ठंड से कांपते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...