कोडरमा, दिसम्बर 30 -- डोमचांच, हमारे प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड में बढ़ती ठंड को देखते हुए सुदूरवर्ती जानपुर पंचायत में मुखिया मंसूर अली के नेतृत्व में बुजुर्गों, गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान पूरे पंचायत क्षेत्र में कुल 100 कंबल वितरित किए गए। मुखिया मंसूर अली ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण पूर्व में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों की सूची के आधार पर पंचायत के सभी वार्डों में किया गया है। उन्होंने कहा कि वितरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि सहायता वास्तविक रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचे। मुखिया ने यह भी बताया कि कुछ पात्र जरूरतमंद लोग कंबल वितरण से वंचित रह गए हैं। ऐसे लोगों के लिए जिला प्रशासन से अतिरिक्त कंबल उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.