अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद सहित पूरे प्रदेश में सर्दी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। मौसम विभाग ने अत्यधिक सर्दी का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट के आसार जताए गए हैं। 14 जनवरी तक ठंड और अधिक प्रचंड रूप ले सकती है। आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। सुबह से ही कोहरे की हल्की परत सड़कों और गलियों को अपनी गिरफ्त में ले लेती है, जो दोपहर तक भी पूरी तरह नहीं छंट पा रही। खुले इलाकों में सुबह-शाम दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भी चेत...