बुलंदशहर, जनवरी 2 -- कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निर्देश पर जिले में इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में पांच जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड ज्यादा होने और कोहरा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में आदेशों का सख्ती से पालन होना चाहिए। यदि कोई स्कूल खुलता है तो सीधे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...