संतकबीरनगर, दिसम्बर 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंड के चलते अस्पतालों में सर्दी, बुखार व दमा के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की कतार लग रही है। मरीजों को डाक्टर को दिखाने व जांच कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की चपेट में आकर बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ रही। अधिकांश मरीज तेज बुखार, खांसी से पीड़ित रहे। इनमें वायरल के लक्षण दिखे। इसके अलावा बच्चे भी पीड़ित नजर आए। अस्पताल में सुबह आठ बजे ही ओपीडी में मरीज पहुंचने लगे। पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। पर्ची बनवाने के बाद मरीज फिजीशियन कक्ष के बाहर पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन चिकित्सक और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर रही। चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के बाद जांच लिख दिया।...