गौरीगंज, दिसम्बर 11 -- अमेठी, संवाददाता । जिले में ठंड का असर दिखने लगा है। दिन में धूप भले ही हो रही है, लेकिन गलन के चलते लोगों को ठंड का पूरा अहसास हो रहा है। वहीं ठंड के चलते परिवहन व अन्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आसमान में हल्की धुंध छाई रही। वहीं सुबह और शाम को गलन भी बनी रही। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले डेढ़ हफ़्ते से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट होने की बात कही जा रही है। मौसम के बदले अंदाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रोजाना जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। देहराद...