बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम श्रुति ने जिले में कक्षा नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। ठंड ज्यादा होने और कोहरा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिले में ठंड व कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिले में भी ठंड ने कहर बरपा रखा है। जिसके चलते डीएम श्रुति ने एक जनवरी तक बेसिक, माध्यमिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, मदरसा सहित अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए डा. लक्ष्मी कांत पांडेय ने बताया कि जिले में आदेशों का सख्ती से पालन होना चाहिए, यदि कोई स्कूल खुलता है तो सीधे उसकी मान्यता को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.