बिहारशरीफ, जनवरी 11 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम कुंदन कुमार ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों में कक्षा पांच तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह आदेश आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। वहीं, कक्षा छह और उससे ऊपर की कक्षाओं के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी। इससे पहले इन कक्षाओं का संचालन 3:30 बजे तक किया जा रहा था। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.