धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ठंड में बढ़ोतरी के साथ जिले के पब्लिक स्कूलों ने समय में बदलाव करना शुरू कर दिया है। जिले के कई स्कूलों के टाइम टेबल में एक दिसंबर से बदलाव होगा। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने बताया कि गर्ल्स विंग का संचालन सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक व ब्वॉयज विंग का संचालन 9.30 बजे से तीन बजे तक होगा। नया टाइम टेबल एक दिसंबर से प्रभावी होगा। कार्मेल स्कूल धनबाद में एक दिसंबर से कक्षाएं अब सुबह 8.30 बजे से संचालित होंगी। एलकेजी की छुट्टी 12.45 बजे होगी। विभिन्न क्लास के लिए अलग-अलग छुट्टी का समय निर्धारित किया गया है। 2.15 बजे तक अंतिम छुट्टी होगी। प्राचार्य एम सिल्वी ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं कई अन्य स्कूलों की ओर से टाइम टेबल में बदलाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...