बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोहरे व ठंड को देखते हुए स्नातक-परास्नातक परीक्षाओं की तीनों पाली का शेड्यूल बदला है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे व ठंड के कारण कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर प्रथम पाली सुबह आठ से 10 की परीक्षा अब नौ से 11 बजे तक होगी। द्वितीय पाली 11 से दोपहर एक वाली परीक्षा 12 से दोपहर दो बजे तक होगी। दोपहर दो से चार बजे तक होने वाली तृतीय पाली की परीक्षा अब दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। 10 जनवरी से होने वाली सभी विषम सेमेस्टर की परीक्षा संशोधित समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.