पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कंपकंपाती ठंड के कारण माघी मेला के लिए पूर्णिया से अभी तक प्रयागराज के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस नहीं चल पायी है। सरकारी बस डिपो एवं बस स्टैंड के कांउटर पर बुकिंग जारी है। इस संबंध में रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि ठंड के कारण बस नहीं चल पायी है। यात्रियों की भी दिलचस्पी कम होने के कारण बुकिंग पर असर पड़ा है। अगले दो तीन दिन में बस चचने की संभावना है। 1100 रुपए सस्ता किराया होने के बाद भी लोगों की ठंड के कारण अभी कम दिलचस्पी है। मालूम हो कि दो जनवरी से प्रयागराज के लिए सरकारी बस कम किराया में रवाना होने वाली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...