मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी, निज संवाददाता । जिले में लगातार बढ़ती ठंड और कम तापमान को देखते हुए दो जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बंद किया गया है । बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। यह आदेश सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ प्री स्कूल और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चो...