नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली में ठंड की विदाई के साथ अब गर्मी के तेवर भी बढ़ने लगे हैं। आज देश की राजधानी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इससे पहले सबसे गर्म दिन 11 फरवरी को दर्ज किया गया था,जब अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया था। इस हिसाब से आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल भी छाए थे। दिल्ली में अगले 7 दिन के मौसम की बात करें तो 18 फरवरी से 23 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.