कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले एवं आसपास के इलाके में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 48 घंटे के भीतर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड का असर सुबह और रात के समय साफ तौर पर महसूस किया जाएगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। पछुआ हवा के कारण रहेगा ठंड का असर कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है, लेकिन पछुआ हवा के लगातार प्रवाह के कारण ठंड का असर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव और पछुआ हवा की सक्रियता के चलते रात का तापमान तेजी से नीचे जा सकता है। गुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.