कटिहार, दिसम्बर 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और बदले मौसम के मिजाज ने जिलेभर में ठंड की वापसी दर्ज करा दी है। बीते कुछ दिनों तक दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम सामान्य ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह से ही जिले का अधिकांश इलाका कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे से वाहन चालक परेशान कोहरे और ठंडी हवा के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहनों का परिचालन करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.