औरंगाबाद, जनवरी 8 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में सफाई कार्यों में लगे मजदूर कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। तापमान छह से सात डिग्री तक रह रहा है और इसके बावजूद मजदूर काम करने के लिए मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए उन्हें आवश्यक उपकरण भी नहीं मिल पा रहे हैं। परंपरागत तरीके से ही इस कार्य में मजदूर लगे हुए हैं और बीमार भी पड़ रहे हैं। औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र में कुल 33 वार्ड हैं जिससे प्रत्येक दिन कई टन कचरा निकलता है। इसमें सबसे ज्यादा कचरा प्लास्टिक जनित और होटल से निकलने वाला कचरा है। विभिन्न जगहों से कचरा उठाव में डेढ़ सौ से दो सौ मजदूर लगाए जाते हैं। उनके पास ना तो आवश्यक ग्लव्स हैं और ना ही संसाधन जिससे वे ठंड से बचाव कर सकें। साधारण कपड़ों में ही मजदूर काम करते हुए दिख जाते हैं। कुछ मजदूर उनी कपड़े पहन कर काम करते हैं नहीं तो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.