भभुआ, दिसम्बर 18 -- लोहदी धरती माता मंदिर में पूजा करने जा रहे मोहनियां के श्रद्धालु लौटे बोले वनपाल, ठंड बढ़ने से धूप लेने के लिए अक्सर आ जाते हैं भालू (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। कोहरा, ठंडी बयार, बादल की वजह से बढ़ ठंड के कारण अब भालू भी जंगल से निकलकर मुख्य सड़क की ओर आने लगे हैं। इनकी चहलकदमी बढ़ने से आमजनों में चिंता देखी जा रही है। स्थानीय बाजार में मिले मोहनियां के धनंजय कुमार और मीना कुमारी ने बताया कि लोहदी धरती माता मंदिर में बुधवार को दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। भगवानपुर-अधौरा मुख्य सड़क पर एक भालू को बैठा हुआ देखा गया। वह आगे नहीं गए और माता रानी का बिना दर्शन-पूजन किए वह लौटकर जा रहे हैं। इसकी जानकारी जब प्रखंड मुख्यालय के युवकों दीपक, सोनू, सतीश, राजू को मिली तो उन्होंने इसपर चर्चा शुरू कर दी। श्रद्धालु और पर्यटक इसी पथ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.