हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 16 -- Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दस्तक दी है। सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार के एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, पटना में आसमान साफ रहेगा। इस बाबत मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में और सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस सासाराम में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम दृश्यता 800 मीटर पूर्णिया में रही। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े का इस्तेमाल करना पड़ र...