नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- देश की राजधानी दिल्ली ठंड की चपेट में आ गई है। दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सबसे कम अधिकतम तापमान रिज इलाके में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में गुरुवार 18 दिसंबर को ठंड के इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। इस मौसम का दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान 4 दिसंबर को 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तुलनात्मक रूप से, पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.