नवादा, जनवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगातार जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर की चपेट में रहने के बाद अब दिन में चटख धूप निकलने पर बढ़ते तापमान से रबी फसलों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। तापमान में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर मटर और चना समेत सरसों जैसी संवेदनशील फसलों पर पड़ रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने तथा रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही त्वरित उपचार करने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लंबे समय तक ठंड और पाले जैसे असर के कारण फसलों की बढ़वार पहले से ही प्रभावित रही है। ऐसे में अब अचानक तापमान बढ़ने और नमी में बदलाव से फसलों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसी कारण इस मौसम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.