बांका, जनवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और देर रात तक चल रही सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है। उधर बढ़ती ठंड का सबसे अधिक असर दलहन और तिलहन की खेती पर पड़ रहा है। जिले के किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण फसलों की बढ़वार रुक गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर चना, मसूर, सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जबकि बढ़ते ठंड के कारण आम जनजीवन भी...